Breaking News

जरीफनगर में उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Spread the love

बदायूं। थाना जरीफनगर में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित मामले में पुलिस विभाग ने उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने के बाद की गई।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जरीफनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज है। इसी मुकदमे के वादी से संबंधित मामले में थाना जरीफनगर पर तैनात उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज के साथ आरक्षी सुरजीत सिंह, लोकेश, हरीश और संदीप ग्राम दियोहरा शेखपुर स्थित वादी के घर पहुंचे थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिसकर्मी बिना थाना प्रभारी अथवा उच्च अधिकारियों को सूचित किए वादी उदयप्रकाश, उनके पिता कृपाल सिंह और अवनेश को थाना जरीफनगर लेकर आए। इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता किए जाने की बात सामने आई।

मामले की प्रथम दृष्टया जांच में संबंधित पुलिसकर्मियों को दोषी पाए जाने पर सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कृष्ण पक्ष अमावस्या पर कछला घाट का एएसपी सिटी व सीओ ने लिया जायजा, सुरक्षा व ट्रैफिक के कड़े निर्देश

Spread the loveकछला। आगामी कृष्ण पक्ष की अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान हेतु …