बदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के आवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवलाल गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता, भाईचारे को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने जैसे अहम मुद्दों पर गहन मंथन हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि माहौर वैश्य समाज की वास्तविक शक्ति उसकी संगठित एकता में निहित है। समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन की मुख्यधारा से जोड़कर आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना समय की मांग है, ताकि समाज के हितों को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जा सके।
प्रदेश महामंत्री अरविंद गुप्ता ने जोर देकर कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास केवल आर्थिक संपन्नता से नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा, संस्कारों और युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष संतोष मोहन गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर सभी परिवारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल की जाएगी। वहीं संरक्षक राजीव गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
इस दौरान वक्ताओं ने कुरीतियों के उन्मूलन और शिक्षा के विस्तार का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, एडवोकेट संजीव गुप्ता, अवधेश गुप्ता, नरेश पाल गुप्ता, विनय गुप्ता, के.एल. गुप्ता, वेद भानु आर्य, देवेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, विनोद कुमार, रजत, अंश, राजेश, सुनील, डॉ. सुशील, मनीष, मुकेश, अरुण महाजन, अनिल, के.बी. गुप्ता, शशिकांत, अमित, राम कुमार, जितेंद्र, मयंक, डॉ. वैभव व डॉ. कौशल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat