Breaking News

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “संस्कृत की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपयोगिता” पर शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बदायूं। स्थानीय गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “संस्कृत की उपयोगिता : वर्तमान परिप्रेक्ष्य में” विषय पर एक दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को देववाणी संस्कृत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक महत्व से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने की।
कार्यक्रम में डॉ. इति अधिकारी ने आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और विज्ञान के साथ संस्कृत के बढ़ते समन्वय पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. उमा सिंह गौर ने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, दर्शन, योग, आयुर्वेद और भाषाविज्ञान के क्षेत्र में भी आज इसकी महत्ता पहले से कहीं अधिक है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को समृद्ध साहित्य परंपरा से जोड़ते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया।
इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन के लिए मुस्कान ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि उर्वशी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने कहा कि संस्कृत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का मूल आधार है और युवाओं को आधुनिक ज्ञान के साथ अपनी जड़ों से भी जुड़े रहना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निशा साहू ने किया। इस दौरान डॉ. श्रद्धा श्री यादव, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. शालू गुप्ता, डॉ. वन्दना वर्मा, डॉ. प्रीति वर्मा सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के फैसले का स्वागत

Spread the loveबदायूं। बाल विवाह के खिलाफ जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे काशी समाज …