Breaking News

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए और लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले करीब 200 शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी और सह-संयोजक प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) को ज्ञापन सौंपा।
बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में उच्च न्यायालय के आदेश (संख्या 652/2024 त्रिपुरारी दुबे व अन्य) के अनुपालन में शिक्षकों को एरियर सहित वेतन भुगतान करने की मांग की गई। महासंघ ने कहा कि न्यायालय के समक्ष तीन माह में भुगतान का हलफनामा देने के बावजूद अनुपालन न होने से अवमानना याचिकाएं दाखिल करनी पड़ी हैं। साथ ही सभी 15 ब्लॉकों से जुड़ी चयन वेतनमान की पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण की सूची सौंपी।
वहीं, वित्त एवं लेखाधिकारी को दिए ज्ञापन में अगस्त माह के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने 20 पृष्ठों की सूची संलग्न करते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्त लंबित एरियर भुगतान व चयन वेतनमान निर्धारण कर पेंडेंसी समाप्त करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि तय समय में निस्तारण न हुआ, तो संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
इसके अतिरिक्त सेवा पुस्तिकाओं को पूर्ण कराने, रसोइयों के मानदेय और खाद्यान्न आवंटन पर भी वार्ता हुई। बीएसए ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

48 घंटे में बाइक लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। बिसौली पुलिस ने आसफपुर रोड बिजलीघर के पास हुई बाइक लूट का …