*बाबा के जन्मोत्सव तैयारी संबंध में हुई चर्चा*
बिल्सी / बदायूँ : श्रीबालाजी बलदेव धाम ख़ौसारा गुधनी परिसर में धाम समिति पदाधिकारी व सेवादारों के द्वारा बैठक की गई l
श्रीबालाजी बलदेव धाम ख़ौसारा पर प्रत्येक बर्ष 05 नवम्बर को धूमधाम के साथ मनाए जानें वाले बाबा के जन्मोत्सव संबंध में विस्तृत चर्चा की गई l श्रीबालाजी बलदेव धाम पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद जी महाराज की मौजूदगी कमेटी अध्यक्ष सुशील उपाध्याय की मौजूदगी में कार्यक्रम को बेहतर व्यवस्था के साथ संपन्न कराए जाने का खाका तैयार किया गया l बैठक में मौजूद सेवादारों को कार्यक्रम की उनकी जिम्मेदारी देखते हुए जिम्मेदारी निर्वहन का दायित्व सौंपा गया l
इस मौके पर सुमित शर्मा, केशव उपाध्याय, ललित शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, दीपक, निखिल, रवि शर्मा, शिवम गुप्ता, मयंक यादव आदि मौजूद रहे l
Budaun Amarprabhat