बिल्सी। श्री संकट मोचन दरबार में सोमवार को तंत्र शक्ति हवन का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बालाजी महाराज से सुख-शांति एवं कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना की।
दरबार की ओर से बताया गया कि तंत्र साधना और हवन धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े अनुष्ठान हैं। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना और धार्मिक आस्था के साथ हवन में सहभागी बनाना रहा।
आयोजकों ने बताया कि हवन की जानकारी पूर्व में श्रद्धालुओं तक पहुंचाई गई थी, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप संख्या में श्रद्धालु उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से भविष्य में दरबार में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सेवा कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की।
आयोजकों ने कहा कि श्री संकट मोचन दरबार की सेवा में निरंतर धार्मिक और सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सहभागिता से इन आयोजनों को और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। अंत में बालाजी महाराज से सभी के सुख-शांति और मंगल की कामना की गई।
जय श्री बालाजी महाराज।
Budaun Amarprabhat