बदायूं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पण के लिए जनपद बदायूं के ब्लॉक कादरचौक के दो शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षक जमीर अहमद एवं मोहम्मद विकार उद्दीन को नई दिल्ली स्थित ग़ालिब इंस्टीट्यूट सभागार में आयोजित राष्ट्रीय भाषा दिवस समारोह में ‘राष्ट्रीय भाषा अवार्ड 2026’ (गोल्ड मेडल) से नवाजा गया।
समारोह के दौरान दोनों शिक्षकों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट), स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रभावी शिक्षण, पाठ्यक्रम विकास, शिक्षा में नवोन्मेषी पहलों तथा भाषा व साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।
शिक्षकों के इस सम्मान पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, साथी शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और भाषा को समृद्ध बनाने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है और अन्य शिक्षकों को भी नवाचार के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
Budaun Amarprabhat