Breaking News

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Spread the love

अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने सोमवार को वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ग्राम जगत निवासी कृपाल पुत्र भगवंत, उम्र करीब 53 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय बदायूं के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार और कांस्टेबल 385 देवेंद्र सिंह शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में गणेश स्थापना समारोह संपन्न

Spread the love हिंदी दिवस भी मनाया गया बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली …