Breaking News

महोरी में ब्रह्मदेव मेले का शुभारंभ

Spread the love

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव महोरी में ब्रह्मदेव मेले का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को न केवल संजोए रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। श्री प्रेमी ने कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में एवरन सिंह प्रधान, हरविंदर यादव, विकाश यादव, रविंद्र यादव, एड. रामजीमल, राजवीर सिंह यादव, विपिन यादव, कपिलदेव, मोहम्मद शाकिर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी फोर्ब्स इंडिया के बिजनेस लीडर्स में शुमार

Spread the love चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान, …