Breaking News

ब्राह्मण धर्मशाला में विराजे विघ्नहर्ता गजानन: श्री गणेश महोत्सव एवं कथा का आज से शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूरी

Spread the love


बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य गणेश महोत्सव एवं गणेश कथा के उपलक्ष्य में रविवार को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का ब्राह्मण धर्मशाला में पूरे विधि-विधान व जयकारों के साथ आगमन हुआ। सोमवार, 14 सितंबर से प्रारंभ होने वाले इस पावन महोत्सव को लेकर धर्मशाला परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
भगवान गणेश की प्रतिमा को आदरपूर्वक धर्मशाला में विराजमान कराने में श्री गणेश सेवा मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने अग्रणी भूमिका निभाई। इस कार्य में राहुल राठौर, अचल शर्मा, आशु गुप्ता, यश, आदित्य, कृष्णम, जतिन, ध्रुव और शांतनु सहित अन्य युवाओं का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा।
प्रतिमा स्थापना के उपरांत आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सोमवार को नगर में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, साज-सज्जा तथा कथावाचिका पूज्य साध्वी जी के आवास व स्वागत की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण कराने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने बताया कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शुरू हो रहे इस महोत्सव में प्रतिदिन कथा, आरती एवं संकीर्तन का आयोजन होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से वीरेंद्र वार्ष्णेय, दीपमाला गोयल, कृष्णा कश्यप, इन्दू सक्सेना, सीमा राठौर, चंद्र प्रकाश सर्राफ, राहुल राठौर, अवनेश साहू, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नगरवासियों से शोभायात्रा और कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टुडेंट्स को मोटिवेट कर गईं मिस इंडिया कनाडा रूबी भाटिया

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में फ्रॉम स्पॉटलाइट टू सेल्फ डिस्कवरीः ए जर्नी ऑफ …