उझानी। बेसिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से न्याय पंचायत अब्दुल्लागंज, विकास क्षेत्र उझानी की उमंग प्रतियोगिता पीएम श्री संविलियन विद्यालय सिरसौली में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत सिंह राठौर के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर की बाल कविता में जागृति और प्रगति दूदेनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में मो. अयान अल्लापुर भोगी तथा सामान्य ज्ञान क्विज में मो. आतिब वरसुआ और नवीरा सिरसौली ने बेहतर प्रदर्शन किया।
उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषण में शिवानी वरसुआ, अंग्रेजी भाषण में साक्षी अब्दुल्लागंज, डिबेट में आशीष सिरसौली और शालू अब्दुल्लागंज तथा सामान्य ज्ञान क्विज में सिरसौली के शिवराज, नेहा और आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगामी परीक्षाओं में मेहनत के साथ तैयारी करने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उमंग प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को सामने लाना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है।
इस अवसर पर एआरपी संजीव गंगवार, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, न्याय पंचायत प्रभारी रेनू अग्रवाल, उमंग कार्यक्रम के नोडल अनुज सक्सेना, काजल दूबे और हेमंत शर्मा ने विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक सदफ नसीम, सवीहा शफी, कंचन, अमित शर्मा, शिवम शर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, भूपराम, अनुशेखर मिश्रा, सूरज शर्मा सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।
Budaun Amarprabhat