Breaking News

गौशालाओं में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर तीन दिन में जवाब तलब

Spread the love

बदायूं। जनपद की गौशालाओं में गोवंशों के रखरखाव, भोजन और उपचार में कथित लापरवाही को लेकर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी। पत्र में उन्होंने गौशालाओं में गोवंशों की स्थिति का उल्लेख करते हुए गंभीर चिंता जताई थी। शिकायत की प्रतिलिपि जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए पशुपालन विभाग बरेली के अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. मदनपाल ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बदायूं से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। पत्र में निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्वयं उत्तरदायी होने की बात भी कही गई है।

वहीं पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा का कहना है कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान कई बार स्थानीय स्तर से आख्या भेज दी जाती है, जबकि शिकायतकर्ता का पक्ष पूरी तरह नहीं सुना जाता। उन्होंने कहा कि अब शिकायत मंडल स्तर के अधिकारियों तक पहुंची है, जिससे उन्हें गोवंशों के हित में उचित कार्रवाई की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में गणेश स्थापना समारोह संपन्न

Spread the love हिंदी दिवस भी मनाया गया बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली …