Breaking News

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Spread the love

बदायूं। सोमवार को जिला जज बदायूं विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तौसीफ रज़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिला कारागार बदायूं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदी बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर भी जानकारी ली गई। जेल अधीक्षक को परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति की जानकारी ली गई।

इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मूर्तिकार छात्राओं को किया सम्मानित

Spread the loveबदायूं : राजाराम महिला इंटर कालेज में छात्राओं ने मूर्ति बनाओं प्रतियोगिता में …