Breaking News

सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत

Spread the love

सहसवान। थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरिया निवासी 55 वर्षीय किसान जयसिंह की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, जयसिंह दो दिन पहले शाम को खेत की रखवाली करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। गांव के बाहर पहुंचने के दौरान पीछे से आ रही बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया।

इसके बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से दिल्ली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लगभग एक करोड़ रुपये से विकसित होगा बहुउद्देश्यीय खेल मैदान

Spread the loveशहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास हुए सफल, वजीरगंज को मिली बड़ी …