चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के मार्गदर्शन का लिया संकल्प
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में रेडियोडायग्नोसिस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजुल रस्तोगी की झोली फिर बड़ी उपलब्धि आई है। प्रो. रस्तोगी को प्रतिष्ठित अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के भारतीय संस्करण- फॉर्ब्स इंडिया ने देश के इन्फ्लूएन्शल बिजनेस लीडर्स की सूची में शामिल किया गया है। चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य तकनीक में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है। इस उपलब्धि पर प्रो. रस्तोगी ने कहा, फॉर्ब्स इंडिया के इस प्रतिष्ठित मंच पर स्थान पाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। मेरा दृढ़ विश्वास है, युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का सबसे सशक्त माध्यम सही मार्गदर्शन के जरिए एक जीवंत प्रेरणास्रोत बनना है। प्रो. रस्तोगी ने प्रतिबद्धता जताई, वह इस मंच का उपयोग देश के अनगिनत महत्वाकांक्षी युवाओं को प्रेरित करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए करेंगे।
प्रो. रस्तोगी ने कहा, जब भावी पीढ़ी अपने मेंटर्स को शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्र हित के कार्यों में उत्कृष्टता का नेतृत्व करते देखती है, तो इसका गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फोर्ब्स इंडिया ने प्रो. रस्तोगी के बारे में प्रकाशित किया है, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र प्रो. राजुल रस्तोगी का अकादमिक करियर बेहद शानदार रहा है। एमबीबीएस के दिनों से ही गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट रहे डॉ. रस्तोगी अब तक 240 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशन लिख चुके हैं। वह 17 से अधिक पाठ्यपुस्तकों में योगदान दे चुके हैं और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर 250 से अधिक शोध प्रस्तुतियां दे चुके हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. रस्तोगी दो सफल स्टार्टअप्स के सह-संस्थापक भी हैं। वह वर्तमान में एक मूकदर्शक की तरह नहीं, बल्कि एक निर्माता और नवप्रवर्तक के दृढ़ विश्वास के साथ डायग्नोस्टिक मेडिसिन में एआई की भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Budaun Amarprabhat