Breaking News

आगाज़ संस्था ने मोहल्ला नई सराय से शुरू किया सदस्यता अभियान

Spread the love

युवाओं को जोड़कर जिलेभर में होगा विस्तार
बदायूं। सामाजिक सरोकारों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहने वाली सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ ने जिले भर में अपने संगठन विस्तार के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान का औपचारिक आगाज शहर के मोहल्ला नई सराय से किया गया। संस्था अध्यक्ष नितिन गुप्ता की अगुवाई में इस अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार की गई है।
संस्था के संस्थापक आमिर सुल्तानी ने कहा कि आगाज़ हमेशा से युवाओं और आम जनमानस के अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है। इसी क्रम में अब संस्था का दायरा पूरे जनपद में बढ़ाया जा रहा है। नई सराय में कई युवाओं को संस्था की सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शहर के प्रत्येक मोहल्ले और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ा जाएगा, जिससे संस्था एक मजबूत सामाजिक ताकत बनकर उभरे और जनसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सके।
संस्था अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि सदस्यता अभियान को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए ज़ोहेब असलम को जिला सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी ज़ोहेब असलम के नेतृत्व में पूरी टीम गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने संस्था से जुड़कर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महाराणा प्रताप चौक पर कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

Spread the love बदायूं। सावन के पावन अवसर पर रविवार, 23 अगस्त 2026 को महाराणा …