उझानी। थाना उझानी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुधांशु यादव उर्फ डॉन पुत्र सूरजपाल उर्फ धनी निवासी ग्राम रियोनईया, थाना उझानी है।
पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को अभियुक्त को छतुइया फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना उझानी में मुकदमा अपराध संख्या 331/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(2)M, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 में मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat