Breaking News

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर ग्रामीणों ने की फॉगिंग व दवा छिड़काव की मांग

Spread the love

उझानी। विकास खंड कादरचौक क्षेत्र के गांव बमनौसी में इन दिनों मच्छरों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में कीटनाशक दवा के छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की है।

कांग्रेस के कादरचौक ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या बढ़ गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की।

सत्यवीर सिंह यादव ने स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र भेजकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए मच्छरों से बचाव के लिए गांव में दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराया जाना उपयोगी रहेगा।

इस दौरान संतोष, बब्लू, सुरेश, कल्लू, मुनेंद्र, अवधेश, श्रीपाल, रामबेटी, गुड्डो, विमला, कमला, दीपक, ललिता, ममता और लीलावती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण

Spread the loveबदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत …