Breaking News

बाइक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल

Spread the love

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में खंदक गांव के पास हुए सड़क हादसे में मोपेड सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बहावलपुर गांव निवासी मुकर्रम (70) अपने बेटे तोहिद के साथ मोपेड से राजकीय मेडिकल कॉलेज दवा लेने आए थे। दवा लेने के बाद दोनों मोपेड से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खंदक गांव के पास पीछे से आ रही बाइक की टक्कर उनकी मोपेड से हो गई।

हादसे में मुकर्रम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे तोहिद को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मुकर्रम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि हादसे के बाद बाइक सवार को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अभियान के तहत जिले में 86 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में वारंटी …