बदायूं – आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज के आवाहन पर बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के चलते आज शुक्रवार से शुरू करेंगे ।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज यूनियन ने सभी बैंक कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुटता से भाग लेने की अपील की है ।
इस आंदोलन के क्रम में प्रथम चरण कल 11 सितंबर 2026 को सभी बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे ।
बैंक कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों को लेकर कोताही बरतने पर द्वितीय चरण में 28 , 29 व 30 सितंबर 2026 को लगातार तीन दिन हड़ताल पर रहकर अपने कार्यों से विरत रहने की चेतावनी दी है ।
बैंक कर्मचारियों ने फाइवडे बैंकिंग को जल्द से जल्द लागू किए जाने व पी एल आई का सामन रूप से भुगतान की मांग की है ।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इम्प्लाइज यूनियन बदायूं के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने एक लिखित प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है ।
Budaun Amarprabhat