Breaking News

खोए मोबाइल तलाशने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल बरामद

Spread the love

बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन तलाशने के बहाने आम लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं।
मामले के अनुसार, ग्राम रामपुर टप्पा वैश्य निवासी हरीश बाबू उर्फ हीरा सिंह ने तहरीर दी थी कि आरोपियों ने उनका खोया फोन वापस दिलाने के नाम पर साजिश रची। इसके बाद मुकदमे और जान का भय दिखाकर उनसे धोखाधड़ी कर अवैध रूप से 4,000 वसूल लिए। इस संबंध में पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
एसएसपी बदायूं के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम की टीम ने नामजद अभियुक्त प्रेमपाल उर्फ बंटी (निवासी पडरिया) और रंजीत (निवासी मालपुर ततैरा) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 30 खाली मोबाइल डिब्बे, एक सीएसपी आईडी कार्ड, 18 बैंक पासबुक, विभिन्न पहचान पत्र (जिनमें कई पहचान पत्र, पैन कार्ड, वोटर कार्ड शामिल हैं), 4 एटीएम और 3 क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य पहलुओं की जांच जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएनटी महासभा की बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा

Spread the loveवजीरगंज। विकासखंड वजीरगंज के ग्राम लहरा में रविवार को डीएनटी महासभा के पदाधिकारियों …