*
*बदायूँ।* बीआईएमटी कॉलेज, बदायूँ में हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे। इस संगोष्ठी में बी सी ए प्रथम सेमेस्टर से प्रतिज्ञा तोमर, बी एस सी बायो वर्ग प्रथम सेमेस्टर से भूमिका पाराशरी तथा बी एस सी गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर से शगुन, अलीशा व वैष्णवी ने अपने-अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। हिंदी दिवस हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और गर्व का भाव जगाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल और विकास आहूजा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा को दैनिक जीवन और कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष *14 सितंबर को हिंदी दिवस* मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष *1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में अपनाया था*, इसलिए इस दिन को हिंदी भाषा के सम्मान और प्रचार-प्रसार के लिए मनाया जाता है।
इसी क्रम में प्रोफेसर नीतू सिंह ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा के व्यवहारिक गुणों का वर्णन किया व इस संगोष्ठी का सफ़ल संचालन भी किया।
इस अवसर पर चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ़ उपस्थित रहा।
Budaun Amarprabhat