Breaking News

बगरैन में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

बगरैन। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को कस्बे में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में कस्बे में एक भव्य और पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई। गणेशोत्सव के पावन अवसर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प संदेश के साथ निकली इस शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ मुख्य आयोजक प्रिंस देव शर्मा के आवास से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा में शामिल बरेली का प्रसिद्ध ‘गब्बर डीजे’ और भगवान के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। डीजे पर बजते भक्ति गीतों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूब गया। युवा और महिलाएं भक्ति की धुन पर झूमते नजर आए।
शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और गुलाल उड़ाकर भगवान गणेश की पालकी का जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय और मिष्ठान प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। पूरे मार्ग में आस्था और सौहार्द का माहौल बना रहा।
धार्मिक उत्साह और भीड़ के बीच शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी संदीप गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। पुलिस की सक्रिय निगरानी और नागरिकों के सहयोग से शोभायात्रा पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*वनस्पति विज्ञान के सेमिनार में आवृत्तबीजी पौधों के आर्थिकी और बहुउद्देशीय उपयोगिता पर हुई चर्चा*

Spread the loveराजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला …