Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Spread the love

दातागंज। थाना क्षेत्र में धरेली यात्री शेड के पास सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार उगनपुर गांव निवासी महेश चंद्र पुत्र ज्वाला प्रसाद खेती-किसानी करते थे। बताया जा रहा है कि वह सोमवार शाम फसलों के लिए कीटनाशक दवा खरीदने पास के गांव गए थे। दवा खरीदने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान धरेली यात्री शेड के पास मुख्य मार्ग पार करते समय एक अज्ञात कंटेनर की चपेट में आ गए।

हादसे में महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक कंटेनर लेकर वहां से चला गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। महेश चंद्र की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खोए मोबाइल तलाशने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल बरामद

Spread the loveबदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन तलाशने के …