बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कोतवाली बदायूं में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित दो शिकायत से प्राप्त हुई जिनका मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फरियादी बड़ी आस से आपके पास आता है उसको निराश ना लौटाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कोतवाली परिसर में बनाए जा रहे भवन व मैस के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
रामलीला मंच पर विराट कवि सम्मेलन, हास्य के ठहाकों और वीर रस की हुंकार से गूंजा पंडाल
Spread the love डॉ. उर्मिलेश को समर्पित कवि सम्मेलन में देशभर के कवियों ने बांधा …
Budaun Amarprabhat