बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में जारी अवकाश सूची में इसे निर्बंधित अवकाश के रूप में दर्ज किया गया था।
शासन स्तर पर विचारोपरांत लिए गए निर्णय के तहत इस संशोधन को मंजूरी दी गई है। प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि, यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। शासन ने सभी विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
Budaun Amarprabhat