Breaking News

आईएमए बदायूँ की नवीन कार्यकारिणी का गठन डॉ. रामिन्दर सिंह अध्यक्ष और डॉ. राजेश कुमार वर्मा बने सचिव

Spread the love

बदायूँ। शहर के फोर लीफ होटल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय चिकित्सा संघ शाखा बदायूँ की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. एम.पी. गुप्ता एवं डॉ. इत्तेहाद आलम की देखरेख में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामिन्दर सिंह को अध्यक्ष और जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार वर्मा को सचिव चुना गया।
इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार शाक्य को कोषाध्यक्ष, देव किरण हॉस्पिटल के डॉ. वागीश वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, सरला क्लिनिक के डॉ. देवांश यादव को संयुक्त सचिव तथा बिल्सी की डॉ. चारु वार्ष्णेय को सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया। चिकित्सकों ने नई टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, सचिव डॉ. अजीत पाल सहित अन्य पूर्व पदाधिकारियों को शॉल, माला व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामिन्दर सिंह ने चिकित्सकों से समाज के सभी वर्गों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। सचिव डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पात्र चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने, आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सकों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा करने की रहेगी।
इस अवसर पर डॉ. एस.एन. गोविल, डॉ. शलभ वैश्य, डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया, डॉ. ए.के. वर्मा, डॉ. डी.वी. शाक्य, डॉ. रियाज़ अहमद, डॉ. अनमोल राज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 300 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, स्कूटी सीज

Spread the loveबदायूं। जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम और तस्करों की …