*_________________________
*लखनऊ*। यू पी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के संयोजक यशवंत कुमार सिंह नें बताया कि 1अक्टूबर से लखनऊ छेत्र के समस्त डिपो के कर्मचारी यू पी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के तत्वावधान में अवैध डग्गामार संचालन के विरुद्ध जन जागरण एवं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है किंतु फिर भी डग्गामार संचालन जो धड़ल्ले से तमाम पीकिंग प्वाइंट से अवैध डग्गामार संचालन चल रहा है। जिसके कारण निगम की आय प्रभावित हो रही और कम आय के कारण हमारे संविदा चालकों परिचालको की वेतन से कटौतियां हो रही है।
संघठन ने यह निश्चित किया है कि यदि कठोर कार्यवाही करते हुए डग्गामार अवैध संचालन नहीं रोका जाता है तो दिनांक 13 अक्टूबर को संघठन अपने कर्मचारियों के साथ अवध बस स्टेशन,पॉलिटेक्निक चौराहा, नहरिया चौराहा आलमबाग,टेढ़ी पुलिया आलम बाग,आहिमामऊ चौराहा,मड़ियांव चौराहा और रायबरेली में सिविल लाइन चौराहा आदि पर एक साथ अवैध डग्गामार संचालन को रोकने का काम करेंगे। आपसे अपेक्षा है कि आप हमें पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे
Budaun Amarprabhat