प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 24 नवंबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला गंगा समिति और अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मृगांक कुमार जैन और राहुल सोलंकी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्री मैन प्रशांत जैन और गौ सेवक अमन वार्ष्णेय उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में आरोही पाल और श्रुति वार्ष्णेय ने प्रथम तथा पूर्वी और कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आराध्या राठी प्रथम, नंदिनी चौहान और काव्या शर्मा द्वितीय तथा नंदिनी माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी सोलंकी, सृष्टि उपाध्याय, तान्या वार्ष्णेय और अलंकृता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यशी, आराध्या शर्मा, भूमिका और आराध्या द्वितीय तथा प्राची और अंशु तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 से अधिक छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट, मेडल और कैप देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने कूड़ा कूड़ेदान में डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने और पानी की बर्बादी रोकने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रशासक अमित माहेश्वरी, संचित सक्सेना, प्रिंस माहेश्वरी, राहुल सोलंकी, अमन वार्ष्णेय, सूरज सागर सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
Budaun Amarprabhat