
धान क्रय केंद्रों का भी लिया जायजा, अब तक शुरू नहीं हुई खरीद
बदायूं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को स्थानीय मंडी समिति पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रस्तावित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पूरे परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मंडी परिसर और वेयरहाउस के आसपास के क्षेत्र का नक्शा तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने को कहा, ताकि आगे की कार्ययोजना बनाई जा सके।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। मंडी में आरएफसी और एफसीआई के दो धान क्रय केंद्र स्थापित हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, धान खरीद 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर जनवरी 2027 तक चलनी है। हालांकि, निरीक्षण के समय तक दोनों केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं हुई थी।
Budaun Amarprabhat