Breaking News

जैविक खेती से किसानों को होने वाले लाभों की दी जानकारी

Spread the love

कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन

बदायूं। उत्तर प्रदेश डायवर्सिफाइड एग्रीकल्चर सपोर्ट प्रोजेक्ट (यूपीडास्प) के अंतर्गत संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री अभिमन्यु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के महत्व, लाभ और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई।

जिला परियोजना समन्वयक डॉ. विवेक कुमार गौरव ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पीके वर्मा ने फसलों में जैविक तरीके से पोषक तत्वों के प्रबंधन की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मनोज गुप्ता ने दीमक और फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए।

नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने मृदा जनित रोगों के नियंत्रण पर जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सौहार्द दुबे ने बीज एवं पोषक तत्व प्रबंधन, जबकि डॉ. रौशन सिंह ने पशुओं के रखरखाव और रोग नियंत्रण के बारे में बताया।

अध्यक्षता कर रहे अभिमन्यु प्रताप सिंह ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रमाणीकरण संस्था के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री शिव शक्ति भवन मंदिर, बिल्सी में प्रातःकालीन श्रृंगार दर्शन

Spread the loveबिल्सी स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में भगवान भोलेनाथ के प्रातःकालीन श्रृंगार …