बिल्सी। नगर में शनिवार देर रात फ्यूचर लीडर्स स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि बाइक पर सवार महिला के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के संबंध में घायलों की पहचान और टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Budaun Amarprabhat