Breaking News

पुलिस स्मृति दिवस पर मैराथन प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

बदायूं। पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के तहत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में आयोजित प्रतियोगिता को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना रहा। इस दौरान कर्तव्यपालन में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को भी याद किया गया।

मैराथन में आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरक्षी हरिओम कुमार द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर, उपनिरीक्षक यातायात रामसेवक राठौर सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में कांटे की टक्कर के बीच जीता संभल का एंजेल पब्लिक स्कूल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से इंटर-स्कूल …