Breaking News

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

उसहैत। बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा किशनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सत्यवती पत्नी जयवीर सिंह का शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार सुबह करीब 3:30 बजे महिला ने कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह पति कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता और गंगा संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Spread the loveप्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित बिल्सी। बाबा …