Breaking News

माँ गौरी मंदिर हैवतपुर में माता रानी को अर्पित किया सोलह श्रृंगार

Spread the love

माँ गौरी मंदिर हैवतपुर में माता रानी को अर्पित किया सोलह श्रृंगार

बिल्सी | क्षेत्र के गांव हैबतपुर में स्थित माँ गौरी मंदिर में सोमवार को महिलाओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर माता रानी का 16 श्रृंगार किया। जिसमें चूड़ियाँ, कुमकुम, बिंदी, काजल, माला, टैल्क पाउडर, हेयर बैंड, इयररिंग, टो रिंग, मेहँदी, कंघी, आईना, तेल, इत्र (परफ्यूम), नेल पॉलिश, लिपस्टिक, फल, फूल, नारियल, मेवा एवं मिष्ठान आदि श्रद्धा के साथ चढ़ाया | मंदिर के पुजारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार जो भी भक्त माता रानी को श्रृंगार चढ़ाता है उसके घर में सुख समृद्धि आती है। यह भी माना जाता है कि जो सुहागिन स्त्रियां माता रानी को सोलह श्रृंगार करके माता रानी को चुनरी समेत सोलह श्रृंगार अर्पित करती है, उसे माता रानी अखंड सौभाग्य का वरदान देती है। तत्पश्चात यहां ढोलक, बाजे के साथ संगीत में मगन होकर माता रानी का गुणगान किया | इसके उपरान्त भव्य आरती होकर माता रानी का प्रसाद वितरण कर समापन किया गया | इस मौके पर ओम कुमारी देवी, रिचा चौहान, रचना चौहान, शालिनी गुप्ता, विद्या देवी, रागिनी राठौर, बबली सिंह, नीरू, शिवानी राठौर, राजकुमारी, भूरी, शशि गुप्ता, आदि समेत पूरा परिवार व सगे संबंधी उपस्थित रहे। संवाद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में गड्ढामुक्त सड़क अभियान शुरू, शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग

Spread the loveजिलाधिकारी को ट्री मैन प्रशांत जैन ने लिखा था पत्र बिल्सी। नगर की …