Breaking News

देश सुरक्षित है, तभी तक हम सुरक्षित है: आचार्य संजीव रूप

Spread the love

देश सुरक्षित है, तभी तक हम सुरक्षित है: आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर आर्य समाज के तत्वावधान में साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। जिसमें वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने विभिन्न मंत्रों के साथ यज्ञ कराया। इशा आर्य, मोना आर्य ने वेद पाठ किया। आचार्य ने पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा मारे गए भारतीयों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम होता है। हिंदू, मुसलमान गीता, रामायण, कुरान बड़ी नहीं सबसे बड़ा हमें हमारा देश हिंदुस्तान है। देश सुरक्षित है तभी हम सब सुरक्षित हैं, इसलिए हम सभी को अपने देश के लिए समर्पित रहना होगा। देश सुरक्षित तभी रहेगा जब हम सब एक रहेंगे और नेक रहेंगे। तृप्ति शास्त्री ने कहा कि मैं देश की माताओं से कहना चाहूंगी कि आप सभी अपने आपको पुरुषों से कम ना समझे, घूंघट और परदे में अब रहना छोड़कर हमें आगे बढ़ करके देश के लिए काम करना होगा। इस मौके पर संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी, मिथिलेश रानी, नेहा रानी, तानिया रानी, सरोज देवी, पंजाब सिंह, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!