Breaking News

बेहटा चैलेंजर्स ने भिलौलिया लायंस को छह विकेट से हराया

Spread the love

बेहटा चैलेंजर्स ने भिलौलिया लायंस को छह विकेट से हराया

बेहतरीन प्रदर्शन पर कप्तान चंदू को दिया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाईं में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बेहटा चैलेंजर्स और भिलोलिया लायंस के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा चैलेंजर्स ने भिलौलिया लायंस को छह विकेट से हराकर मैच जीत लिया। बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंदू ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए भिलौलिया लायंस की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 105 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें टीम की ओर से भूरा ने 74, धीरेंद्र-11, रोहन-आठ हरि सिंह और प्रदीप ने एक-एक की पारी खेली। वहीं बेहटा चैलेंजर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान चंदू ने तीन, जगतपाल ने दो, अंकुर, शिवम और ध्रुव ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद बेहटा चैलेंजर्स से 105 रन की लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें कप्तान चंदू ने अर्धशतक लगाते हुए 57, आजम ने आठ, संजय ने दो, ध्रुव ने पांच रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने कप्तान चंदू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पुरी, समोदपुरी, यीशु मिश्रा, ठाकुरदास कोहली, देव गुप्ता, माधव गुप्ता, सुमित गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, लालमन कोहली, शिवम गुप्ता, बालकिशन गुप्ता आदि मौजूद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!