Breaking News

के.बी. हिंदी सेवा न्यास द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

बिसौली। के.बी. हिंदी सेवा न्यास द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन व्यंग्य के युवा कवि प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’ ने किया।
सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ, अध्यक्षता कर रहे हरस्वरूप शर्मा एवं न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व मां वाणी को पुष्पार्पण किया गया।
प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’ ने सरस्वती वंदना का गान किया। उन्होंने सुनाया – मोबाइल में बसते जैसे इन बच्चों के प्रान। कितना बदल गया इंसान।। रमेश चन्द्र मिश्र ‘सहज’ ने कहा – तनिक देर न करूँ, चपलता से उड़ान भर लूंगी। आतंकी के घर में घुस, चिथड़े तमाम कर दूँगी।। डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ ने कहा – आन-बान अरु शान है, भारत पुत्र ‘शुभांशु’ कोटि – कोटि शुभकामना अर्पित करे ‘सुधांशु’।। अशोक कुमार दुबे ‘अशोक’ ने सुनाया – पहलगाँव में जो हुआ, उससे पहुँची चोट। जगजाहिर अब हो गई, उसके मन की खोट।। श्रीपाल शर्मा ‘शमन’ने कहा – कृपा करो हम पर श्याम सुंदर, हे भक्तवत्सल कहाने वाले।। साक्षी शर्मा ने कहा – नारी को कम आंकना, हुई पाक की हार. दो नारी ने कर दिया, उसका बंटाधार।।व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’ को न्यास अध्यक्ष डॉ.सुधांशु शर्मा द्वारा ‘के.बी. स्मृति हिंदी सेवी सम्मान’ से अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Spread the loveपीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सोमवार को जिला …