दीप प्रज्वलित कर मेला अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने किया शुभारंभ
बिल्सी। थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला क्लब, हसनपुर (अमरोहा) के कलाकारों ने रामलीला में ‘नारद मोह’ प्रसंग का मंचन किया। धार्मिक कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेला अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। इसके बाद श्रीरामचरितमानस की आरती हुई।
मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि देवर्षि नारद की कठोर तपस्या के बाद उनके मन में अहंकार उत्पन्न हो जाता है। भगवान विष्णु अपनी माया के माध्यम से उनका अहंकार दूर करते हैं। विश्वमोहिनी के स्वयंवर में वानर मुख मिलने और उपहास का पात्र बनने के बाद नारद मुनि को अपनी भूल का एहसास होता है। अंत में वे भगवान विष्णु से क्षमा याचना करते हैं।
इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपप्रबंधक मुनेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष मुनीश तिवारी, मेला संस्थापक मनोहर लाल शर्मा, संरक्षक जगदीश सक्सेना, मंत्री सोवरन सिंह, सचिव अनुराग भूषण गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, उपमंत्री वीरेंद्र प्रजापति, मंच संचालक अजय सक्सेना, उपसचिव जसवंत सिंह चौधरी, शुभम तिवारी उर्फ तन्नू सहित कमेटी के सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat