लखनऊ। भारत के लोकपाल ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा पूर्व मंत्री संजीव बालियान के विरुद्ध प्रेषित शिकायत का संज्ञान लिया है। कुछ दिन पूर्व संगीत सोम के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कथित रूप से संजीव बालियान के विरुद्ध दो पृष्ठ का प्रेस नोट वितरित हुआ था।
प्रेस नोट में बालियान द्वारा सरकारी पद का दुरुपयोग कर अपनी कंपनियों को गलत फायदा दिलाए जाने एवं अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बेनामी संपत्ति अर्जित करने तथा शुक्रतीर्थ में लगभग 800 बीघा तथा ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ांे एकड़ बेनामी जमीन खरीदने, सरकारी योजनाओं के धन को हड़पने सहित तमाम अन्य गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामला सामने आने पर संजीव बालियान ने भी गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इन आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की थी।
भारत के लोकपाल जस्टिस एएम खानबिलकर की अध्यक्षता वाली छः सदस्यीय पीठ ने अपने आदेश में अमिताभ ठाकुर को प्रेसवार्ता तथा प्रेसनोट के संबंध में अतिरिक्त साक्ष्य देने तथा प्रेसनोट के संबंध में प्रकाशित समाचारों से अवगत कराने का निर्देश दिया है। वहीं अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि वे शीघ्र इसका अनुपालन करेंगे।
Check Also
टीएमयू में धरतीपुत्रों ने समझी फार्मिंग की एडवांस टेक्निक्स
Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर …
Budaun Amarprabhat