Breaking News

अग्रवाल सभा युवा समिति के होली मिलन में बिखरे रंग, ब्रज की फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र

Spread the love

बदायूं। श्री अग्रवाल सभा युवा समिति बदायूं द्वारा शहर के कृष्णा लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। सभा के अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने सभी अग्रवंशियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में एकता और समरसता बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने भी अग्रवंशियों से एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। महिला समिति की अध्यक्षा शिवानी रवि बंसल ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वहीं युवा महिला समिति की अध्यक्षा शिवानी सिंघल ने कहा कि होली का पर्व आपसी सहयोग, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण भजनों पर प्रस्तुत किए गए मनमोहक भक्तिमय नृत्य रहे, जिनकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। इसके साथ ही महिला, पुरुष और बच्चों ने ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रवाल ने किया। समारोह में सार्थक गोयल, ऋषि अग्रवाल, रोमिल गोयल, प्रशांत बंसल, अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, रचित बंसल, हर्ष अग्रवाल, अभिनव बंसल, रचित गोयल, सागर अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, आशु अग्रवाल, रूपांक अग्रवाल, नितिन सिंघल, शुभम अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रणव वंश, निकिता अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, रति गोयल, गुंजन बंसल, प्रिया अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
अंत में युवा समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अग्रवंशियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!