Breaking News

आचार्य शिव सिंह यादव के नेतृत्व में संस्कृत श्लोक एवं संस्कृत संभाषण का आयोजन कराया

Spread the love

बदायूं आज संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ बदायूं में 18 अगस्त 2025 से चल रहे संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आज तृतीय दिन को विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता साहित्य विभाग अध्यक्ष आचार्य शिव सिंह यादव के नेतृत्व में संस्कृत श्लोक एवं संस्कृत संभाषण का आयोजन कराया गया संस्कृत के सुभाषित श्लोक के अर्थों को भी बताया गया संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि गुरुकुल सूर्यकुंड संस्कृत महाविद्यालय बदायूं के व्याकरण विभाग के अध्यक्ष आचार्य श्री वेद भानु आर्य जी ने अपने संबोधन के माध्यम से श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक के द्वारा अपने-अपने कर्म क्षेत्र के दायित्वों का निर्वहन करने कीप्रेरणा देकरतथा संस्कृत भाषा के उत्थान में हम सभी को निरंतर कार्य करते रहना चाहिए इसी शुभ अवसर पर श्री मदनलाल मौर्य जी ने भी संस्कृत भाषा के बारे में अपने विचारों को रखा विद्यालय के प्राचार्य श्री श्री वेद मित्र आर्य जीने छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्कृत के श्लोक तथा संस्कृत के संभाषण को सुनकर उनका उत्साह वर्धन किया तथा अपना आशीर्वाद दिया और निरंतर ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरणा प्रदान की कार्यक्रम में उपस्थित संस्कृत के विद्वानों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ छात्र- एवं छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता आचार्य सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने किया शांति पाठ के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …