Breaking News

बिल्सी: परशुराम कॉलोनी के नए शिव मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

Spread the love

बिल्सी | नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज के पीछे परशुराम कॉलोनी में बने नए शिव मंदिर में रविवार को शिव परिवार सहित कई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस पावन अवसर को लेकर शनिवार को नगर में देव प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य बाजार पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
आयोजकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विधिविधान से पूजा-अर्चना कराई जाएगी। उसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
शोभायात्रा में कपिल शर्मा, अनिल दीक्षित, बबली शर्मा, गौतम शर्मा, गोविंद शर्मा, विवेक शंखधार सहित कई लोगों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासी उत्सुकता और श्रद्धा देखी गई।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!