Breaking News

सिरासौल में छुट्टा पशुओं ने सरसों की फसल बर्बाद की, किसानों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

Spread the love

बिल्सी | तहसील क्षेत्र के सिरासौल गांव में रात के समय छुट्टा पशुओं के एक झुंड ने कई किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पशुओं ने खेतों में घुसकर सरसों की फसल को पूरी तरह रौंद डाला, जिससे किसानों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही किसान अधिकारियों से मुआवजे की मांग लेकर सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण रविंद्र चौहान ने बताया कि देर रात पशुओं का झुंड उनके खेत में घुसा और देखते ही देखते फसल को नष्ट कर दिया। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे, तो स्थिति देखकर उनका होश उड़ गया।
किसान देवेश सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं की समस्या लंबे समय से गांव में बनी हुई है। आए दिन रात के समय ये पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात अपनी फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं, बावजूद इसके नुकसान रुक नहीं रहा। इससे पहले भी छुट्टा पशुओं ने कई बीघा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का उचित और शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में देशपाल सिंह, रविंद्र चौहान, रामू वर्मा, मुनीशपाल चौहान, नदीम शेख, श्याम चौहान, प्रियांशु चौहान, सत्य प्रकाश सक्सेना, अजयवीर, संजय चौहान, बिष्णु सिंह, ओमवीर चौहान और कुश चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!