Breaking News

बिल्सी: ट्रैक्टर से गिरने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Spread the love

बिल्सी | बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास शुक्रवार को एक ट्रैक्टर से गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरुगांव निवासी मुकेश पुत्र दिलकुश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, उनके गांव सतेती में भंडारे का आयोजन होना था। इस सिलसिले में गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लेकर बिल्सी आ रहे थे, जिनमें मुकेश भी सवार था। जैसे ही ट्रैक्टर हाइवे पर आलोक कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ने से मुकेश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत बिल्सी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मुकेश पिछले दो महीने से सतेती गांव में अपनी बहन-बहनोई के घर रह रहा था।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Spread the loveपुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, भजनों पर कलाकारों ने किया …