Breaking News

किसानों को कमजोर करने वाली नीतियां स्वीकार नहीं: गुरनाम सिंह चढूनी

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) द्वारा गल्ला मंडी पुवायां, शाहजहांपुर में आयोजित विशाल महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों के मुद्दों पर जोरदार संबोधन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को कमजोर करने वाली नीतियों को देशभर में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि 23 मार्च को हरियाणा में एमएसपी की गारंटी, किसानों की कर्ज माफी और अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को किसान और जनहित में कार्य करना चाहिए। इस संबंध में ग्राम और ब्लॉक स्तर पर भी पंचायतें आयोजित कर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।
महापंचायत में बदायूँ से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुना। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने जनपद की सभी तहसीलों व पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान अमेरिका-भारत के बीच हुई ट्रेड डील पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला महासचिव बीयीशु दास, रजनेश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, राम सिंह, नूरुद्दीन, अरशद, इरशाद खां, गुड्डू, रहीस अहमद, गुलाम नबी, शमशेर, जल्लउद्दीन बब्बू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!