Breaking News

बीएनएस धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार थाना उघैती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2026 धारा 333/64/351(3) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त साहने आलम पुत्र दोस्त मुहम्मद निवासी ग्राम किसनपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को 20 फरवरी 2026 को उघैती-करनपुर रोड स्थित किसेरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
साहने आलम पुत्र दोस्त मुहम्मद, निवासी ग्राम किसनपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर।
बरामदगी:
एक मोबाइल फोन (ओप्पो)।
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 25/2026 धारा 333/64/351(3) बीएनएस थाना उघैती, जनपद बदायूँ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने मय पुलिस टीम के साथ की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!