Breaking News

मंगलमूर्ति की स्थापना कर विधि-विधान से हुआ पूजन, मातृशक्तियों ने गाए मंगलगीत

Spread the love

उझानी : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मुहल्ला नझियाई में भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मोदक, मेवा-मिष्ठान का भोग अर्पित कर आरती की। मातृशक्तियों ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यज्ञाचार्य गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन कराया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, शुभता और विघ्नों के निवारण के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी हमें जीवन में सद्बुद्धि, संयम और सकारात्मक चिंतन अपनाने की प्रेरणा देती है। श्रद्धा से की गई उपासना और सत्कर्म मनुष्य के जीवन को मंगलमय दिशा प्रदान करते हैं। उमाशंकर शर्मा सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। उन्होंने विधि-विधान से गणपति पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के समक्ष सुख-समृद्धि, बुद्धि-विवेक और परिवार की मंगलकामना की। इस अवसर पर इंद्रावती शर्मा, सोना तिवारी, ट्विंकल, रिंकू शर्मा, मोहित, जूही, चंचल कश्यप, बिंटू शर्मा, श्रद्धा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी फोर्ब्स इंडिया के बिजनेस लीडर्स में शुमार

Spread the love चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान, …