Breaking News

स्कूली बच्चों के सुरक्षित यातायात के लिए 14 सितंबर से चलेगा ‘सेफ फ्यूचर 3.0’ अभियान, वाहनों की होगी सघन जांच

Spread the love

बदायूं। स्कूली बच्चों के सुरक्षित और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार 14 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक जनपद में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ के तहत यह संयुक्त जांच अभियान संचालित होगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम ने बताया कि स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और यांत्रिक स्थिति की गहन पड़ताल के लिए परिवहन विभाग द्वारा चार विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें सीधे स्कूलों में जाकर वहां संचालित वाहनों की यांत्रिक स्थिति की जांच करेंगी। जिन वाहनों की कंडीशन खराब या तकनीकी रूप से असुरक्षित पाई जाएगी, उनके स्कूल प्रशासन को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह विशेष अभियान परिवहन विभाग, पुलिस, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के संयुक्त समन्वय से संपन्न कराया जाएगा। एआरटीओ ने सभी विद्यालय संचालकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की फिटनेस जांच तत्काल कराएं तथा सभी आवश्यक प्रपत्र समय से पूर्ण रखें। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करने और इस अभियान में यातायात पुलिस व परिवहन विभाग का पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेंशन में देरी को लेकर कांग्रेसियों ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन

Spread the loveबदायूं। विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन में देरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी …