Breaking News

हिंदी दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

Spread the love

बदायूँ, 14 सितंबर। हिंदी दिवस के अवसर पर गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता और समृद्ध साहित्यिक परंपरा को रेखांकित करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या, हिंदी एवं अन्य विभाग की शिक्षिकाएं एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं ने भाषण, कविता-पाठ एवं पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हिंदी भाषा की वर्तमान प्रासंगिकता, राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका तथा तकनीकी युग में हिंदी की बढ़ती उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में डॉ अनीता सिंह ने हिंदी भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।
हिंदी विभाग की डॉ उमा सिंह गौर ने कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा हिंदी साहित्य के अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ निशा साहू ने हिंदी के वर्तमान स्वरूप, तकनीकी युग में इसकी संभावनाओं तथा रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी की बढ़ती उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
डॉ इति अधिकारी ने बताया कि हमें हमेशा सुसंस्कृत और मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। हिंदी भाषा हमें सुसंस्कृत करने में सक्षम है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान और भावनात्मक एकता की सशक्त भाषा है। डिजिटल युग में हिंदी का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है और नई पीढ़ी को इसके विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ निशा साहू द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या, शिक्षिकाएं एवं छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तैयारी शुरु

Spread the loveबदायूँ: । प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरू होने वाला सेवा संकल्प …